राजस्थान मृदा विज्ञान प्रश्नोत्तरी (सेट 2)

310. कोटा, बूंदी, झालावाड़ में कौनसी मृदा पायी जाती है?
वन रक्षक-2020 दिनांक 12-11-2022 Shift-I
(a) लाल एवं पीली मृदा
(b) मरुस्थली मृदा
(c) लाल एवं काली मिश्रित मृदा
(d) मध्यम काली मृदा
उत्तर: (d) मध्यम काली मृदा
311. दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान में इनमें से कौन-सी मृदा की प्रधानता है?
RPSC-2011
(a) लाल मृदा
(b) भूरी रेतीली मृदा
(c) मध्यम काली मृदा
(d) लाल एवं पीली मृदा
उत्तर: (c) मध्यम काली मृदा
312. पाली, नागौर तथा अजमेर जिलों में किस प्रकार की मृदा पाई जाती है?
RPSC-2018
(a) पीली-भूरी
(b) धूसर-भूरी(ग्रे-ब्राउन)जलोढ़
(c) लाल दोमट
(d) गहरी मध्यम काली
उत्तर: (b) धूसर-भूरी (ग्रे-ब्राउन) जलोढ़
313. निम्न में से कौन सा राजस्थान के बांगर प्रदेश का भाग नहीं है?
वनपाल भर्ती परीक्षा-2020 date 06.11.2020
(a) शेखावाटी
(b) घग्घर बेसिन
(c) बनास बेसिन
(d) गोडवार बेसिन
उत्तर: (c) बनास बेसिन
314. उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में मृदा उर्वरता में अवनयन का प्रमुख क्या कारण है?
वनपाल भर्ती परीक्षा-2020 (06.11.2022)
(a) गहन कृषि
(b) जल-भराव
(c) पवन अपरदन
(d) नाली अपरदन
उत्तर: (b) जल-भराव
315. लाल व पीली मिट्टी वाला जिलों का युग्म है-
Lab Asst. (Science) (II Step) 29.06.2022 Shift-I
(a) भरतपुर - धौलपुर
(b) झालावाड़ - बारां
(c) श्रीगंगानगर - हनुमानगढ़
(d) सवाई माधोपुर - राजसमंद
उत्तर: (d) सवाई माधोपुर - राजसमंद
316. मरुस्थलीय क्षेत्र में मिट्टी के अपरदन को रोकने के लिये क्या किया जाना चाहिये?
Lab Asst. (Science) (II Step) 29.06.2022 Shift-I
(a) फसलों के हेर-फेर अपनाना
(b) वृक्षों की पट्टी लगाना
(c) खेतों में मेड़बन्दी करना
(d) चारागाहों को विकसित करना
उत्तर: (d) चारागाहों को विकसित करना