336. निम्न में से कौन सा समतल उच्चमैदान हैरॉन महोदय द्वारा 'तृतीय पेनिप्लेन' के रूप में पहचाना गया?
(a) मेवाड़ मैदान
(b) छप्पन मैदान
(c) मालपुरा-करौली मैदान
(d) बनास मैदान
उत्तर: (d)
337. मरुस्थलीकरण के विस्तार से संरक्षण की कौन सी तकनीक सबसे उपयुक्त है?
(a) मृदा नमी का संरक्षण
(b) भूमिगत जल भरण/पुनर्भरण
(c) बालुका स्तूप स्थिरीकरण
(d) वातारोधी वृक्षारोपणपट्टी
उत्तर: (d)
338. राजस्थान की मिट्टी के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
(i) थार मरुस्थल में ग्रेनाइट और बलुआ पत्थर शैलों से बलुई मिट्टी का निर्माण हुआ है। (ii) दक्षिणी भाग में ग्रेनाइट, नीस और क्वार्टजाइट शैलों में लाल लोमी मिट्टी का निर्माण हुआ है। (iii) दक्षिणी-पूर्वी भाग में बेसाल्ट लावा के क्षरण से काली मिट्टी का निर्माण हुआ है। (iv) दक्षिणी-पूर्वी भाग में फास्फेटिक शैलों के क्षरण से मिश्रित लाल मिट्टी का निर्माण हुआ है।
(a) (i), (ii) एवं (iv)
(b) (ii), (iii) एवं (iv)
(c) (i), (ii) एवं (iii)
(d) (iii) एवं (iv)
उत्तर: (c)
339. वह स्थान, जो अपने मृदा शिल्प (टेराकोटा) के लिए प्रसिद्ध है-
(a) मोलेला
(b) कैथून
(c) बगरू
(d) सांगानेर
उत्तर: (a)
340. वह फसल जो मृदा में नाइट्रोजन की वृद्धि करती है, वह है-
(a) चावल
(b) गेहूं
(c) दाल
(d) गन्ना
उत्तर: (c)
341. राजस्थान में मरुस्थलीकरण का मूल कारण क्या है?
(a) भूमिगत जल की लवणता
(b) अनियन्त्रित खनन
(c) वर्षा की न्यूनता
(d) जलवायु परिवर्तन
उत्तर: (c)
342. पश्चिमी राजस्थान की मिट्टी अम्लीय और क्षारीय तत्वों से संसिक्त कैसे हो जाती है-
(a) जल के प्रवाह से
(b) मिट्टी की निचली सतह से ऊपर की ओर कोशिकाओं द्वारा जल रिसाव से