GK Quiz: page_52_9_9

400. मोरीजा-बानोल खनन क्षेत्र निम्नलिखित में से किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है?
(a) कैडमियम
(b) लौह
(c) अभ्रक
(d) चांदी
उत्तर: (b)
401. थॉनवेट के वर्गीकरण के अनुसार निम्नलिखित में किस जलवायु वर्ग में जैसलमेर अवस्थित है?
(a) EA'd
(b) CA'w
(c) Da'w
(d) DB'w
उत्तर: (a)
402. वर्षाजल संग्रहण करने वाला रानीसर टाँका कहाँ स्थित है?
(a) जैसलमेर
(b) जोधपुर
(c) बाड़मेर
(d) बीकानेर
उत्तर: (b)
403. जैसलमेर जिले में पालीवाल ब्राह्मणों द्वारा शुरू की गई परम्परागत जल संरक्षण की विधि कहलाती है-
(a) टाँका
(b) खड़ीन
(c) जोहड़
(d) कुंडि
उत्तर: (b)
404. माउन्ट आबू के आसपास, जहाँ 150 से.मी. से अधिक है, वन पाए जाते हैं-
(a) अर्द्ध सदाबहार वन
(b) उष्णकटिबंधीय शुष्क पतझड़ वन
(c) उष्णकटिबंधीय काँटेदार वन
(d) मिश्रित पतझड़ वन
उत्तर: (a)
405. कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार राजस्थान के किस प्रदेश में Aw प्रकार की जलवायु पाई जाती है?
(a) दक्षिणतम प्रदेश
(b) उत्तर-पूर्वी प्रदेश
(c) पश्चिमी प्रदेश
(d) उत्तरतम प्रदेश
उत्तर: (a)
406. राजस्थान की जलवायु के बारे में निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही कूट चुनिए- (i) पूर्व से पश्चिम की ओर एवं दक्षिण से उत्तर की ओर वर्षा की मात्रा घटती जाती है। (ii) रेत की अधिकता के कारण दैनिक व वार्षिक तापान्तर अधिक पाया जाता है। (iii) ग्रीष्म ऋतु में उच्च दैनिक तापमान 49°C तक पहुँच जाता है।
(a) (i) तथा (ii) सत्य है
(b) (i) तथा (iii) सत्य है
(c) (ii) तथा (iii) सत्य है
(d) (i), (ii) तथा (iii) सत्य है
उत्तर: (d)
407. कौनसा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
(a) Aw- सीकर, चूरू
(b) Bshw- बाड़मेर, जालौर
(c) Bwhw- जैसलमेर, पश्चिम बीकानेर
(d) Cwg- अरावली के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र
उत्तर: (a)
408. राजस्थान में शीतकालीन वर्षा उन चक्रवातों के परिणाम स्वरूप होती है, जो ......... में उत्पन्न होते हैं।
(a) काला सागर
(b) लाल सागर
(c) अरब सागर
(d) भूमध्य सागर
उत्तर: (d)