राजस्थान : भौगोलिक प्रश्नोत्तरी

1. राजस्थान के किस जिले में 'बांका पट्टी' फैली हुई है?
(a) भीलवाड़ा
(b) नागौर
(c) चुरू
(d) सीकर
उत्तर: (b) नागौर
2. राजस्थान का कौन-सा जिला 'कोटड़ा' कुंभलगढ़ वन्यजीव अभ्यारण्य का हिस्सा है?
(a) उदयपुर
(b) पाली
(c) सिरोही
(d) राजसमन्द
उत्तर: (a) उदयपुर
3. ऊपरमाल क्या है?
(a) चित्तौड़गढ़ व भीलवाड़ा की पठारी भूमि
(b) हाड़ौती का पठार
(c) आबू का पठार
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (a) चित्तौड़गढ़ व भीलवाड़ा की पठारी भूमि
4. राजस्थान में 'भोराट' का पठार स्थित है-
(a) कुंभलगढ़ और गोगुन्दा के मध्य
(b) अचलगढ़ और देलवाड़ा के मध्य
(c) तारागढ़ और अचलगढ़ के मध्य
(d) जरगा और कुंभलगढ़ के मध्य
उत्तर: (a) कुंभलगढ़ और गोगुन्दा के मध्य
5. राजस्थान में स्थित थार मरुस्थल में कौन-सा बालुका स्तूप का प्रकार नहीं है?
(a) पैराबोलिक
(b) तारा
(c) बरखान
(d) घोराउड
उत्तर: (d) घोराउड
6. राजस्थान के कौन-से जिले में 'अरावली' की दिशा दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर है?
(a) टोंक
(b) उदयपुर
(c) अलवर
(d) जैसलमेर
उत्तर: (b) उदयपुर
7. राजस्थान में मरुस्थलीकरण का मूल कारण क्या है?
(a) वर्षा की कमी
(b) अतिचारण
(c) वनों की कटाई
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर: (d) उपरोक्त सभी