479. राजस्थान में मई और जून में सर्वाधिक धूल भरी आँधियाँ किस जिले में आती है?
(a) बीकानेर
(b) जैसलमेर
(c) गंगानगर
(d) बाड़मेर
उत्तर: (c) गंगानगर
480. बीकानेर, जैसलमेर और चूरू राजस्थान के किस कृषि जलवायु प्रदेश/खण्ड में सम्मिलित है?
(a) अन्तः प्रवाह शुष्क खण्ड
(b) पश्चिमी शुष्क मैदान
(c) अति शुष्क आंशिक सिंचित
(d) उत्तरी-पश्चिमी सिंचित मैदान
उत्तर: (c) अति शुष्क आंशिक सिंचित
481. राजस्थान की जलवायु के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौनसे कथन सत्य है? नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
1. राजस्थान की जलवायु दशाएँ तापमान एवं वर्षा की अतिशयता प्रकट करती है।
2. गत दस वर्षों में पश्चिमी मरुप्रदेश में वर्षा की मात्रा घटी है, जबकि मेवाड़ क्षेत्र में बढ़ी है।
3. पश्चिमी राजस्थान में न्यून वर्षा का मूल कारण अति-उष्ण स्थलखण्ड पर दक्षिण-पूर्वी आर्द्रतावाही पवनों का आकस्मिक प्रवेश है।
4. जलवायु की दृष्टि से राजस्थान अधिकतर भाग उपोष्ण कटिबंध में स्थित है।
कूट-
(a) 1, 2 और 3
(b) 1 और 2
(c) 1, 2 और 4
(d) 2 और 4
उत्तर: (c) 1, 2 और 4
482. जैसलमेर में किस प्रकार के बालूका स्तूप पाए जाते हैं?
(a) बरखान
(b) परवलयिक
(c) अनुदैर्ध्य
(d) अनुप्रस्थ
उत्तर: (a) बरखान
483. राजस्थान में कौन-सा कृषि जलवायु प्रदेश सबसे बड़ा है?
(a) I-A
(b) III-A
(c) IV-A
(d) V
उत्तर: (a) I-A
484. थॉनवेट वर्गीकरण के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा बाँसवाड़ा व डूंगरपुर की जलवायु को दर्शाता है?
(a) EA'd
(b) CA'w
(c) DB'w
(d) DA'w
उत्तर: (b) CA'w
485. निम्नलिखित में से कौन-सा Bshw प्रकार की जलवायु दर्शाता है?