राजस्थान : संक्षिप्त अवलोकन

Exam Preparation GK Quiz Dashboard

710. सापेक्षिक दृष्टि से राजस्थान के निम्न भू-आकृतिक प्रदेशों का भाग जो अस्पष्ट अधर प्रवाह का क्षेत्र है-
RPSC RAS/RTS 1996
(a) दक्षिण-पूर्वी
(b) उत्तर-पश्चिमी
(c) दक्षिण-पश्चिमी
(d) उत्तर-पूर्वी
उत्तर: (d)
711. निम्नांकित में से कौन-सा युग्म सही है?
RPSC RAS/RTS 1997-98
(a) बाणगंगा - बनास
(b) कोठारी - लूनी
(c) सुकड़ी - चम्बल
(d) जाखम - माही
उत्तर: (d)
712. राजस्थान के वे दो जिले जिनमें कोई नदी नहीं है-
RPSC-2022
(a) जैसलमेर एवं बाड़मेर
(b) जैसलमेर एवं जालौर
(c) बीकानेर एवं चुरू
(d) जोधपुर एवं जैसलमेर
उत्तर: (c)
713. निम्नांकित में से कौनसा जोड़ा सुमेलित नहीं है?
Junior Instructor Welder Dt. 26.03.2019
(a) बनास - ढूंढ़
(b) माही - मिनाल
(c) लूनी - जोझड़ी
(d) साबरमती - माजम
उत्तर: (b)
714. निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है-
Complier Exam Date-21.08.2016
(a) माही - अनस
(b) लूनी - बाण्डी
(c) कालीसिंध - निबाज
(d) बनास - सागी
उत्तर: (d)
715. 'वेणेश्वर' तीन नदियों के संगम पर अवस्थित है। निम्नलिखित में से कौन सी नदी इसके अंतर्गत नहीं है?
अन्वेषक सीधी भर्ती परीक्षा 2019 (Ex. Dt. 27-12-2020)
(a) बनास
(b) माही
(c) सोम
(d) जाखम
उत्तर: (a)
716. वेणेश्वर, माही नदी व __________ का संगम है।
कनिष्ठ अनुदेशक (फिटर) भर्ती परीक्षा-2018
(a) अनास
(b) एराठ
(c) सोम
(d) साबरमती
उत्तर: (c)
717. निम्नलिखित में से वह जिला जहाँ तीन नदियों का संगम होता है-
Prayogshala Sahayak (Geography)-30.06.2022
(a) बाँसवाड़ा
(b) उदयपुर
(c) सिरोही
(d) डूंगरपुर
उत्तर: (d)
718. राजस्थान में बेणेश्वर त्रिवेणी किन नदियों के मिलन-स्थल पर स्थित है-
JEN Mechanical Degree Exam Date : 21.8.2016
(a) बनास, बेड़च एवं मेनार
(b) बनास, डाई एवं खारी
(c) बनास, चम्बल एवं सीप
(d) सोम, माही एवं जाखम
उत्तर: (d)